एटा: श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव सूर्यप्रताप सिंह (सूरज भैया) ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा !

*एटा: श्रवण गंगा सेवा समिति ने हेलिकॉप्टर से कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा।*

श्रवण गंगा सेवा समिति के कार्यालय लालपुर में समाजसेवी एवं श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव सूर्य प्रताप सिंह सूरज ठाकुर के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता सहित तमाम शिव भक्त रहे मौजूद।

जलेसर । रविवार को तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड अवागढ अंतर्गत श्रवण गंगा सेवा समिति के कार्यालय लालपुर में हेलिकाप्टर से कांवड यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। कांवड़ियों के सम्मान में हुई इस पुष्प बरसात के दौरान शिवभक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के साथ क्षेत्रीय लोगों सहित अनेक शिव भक्तों द्वारा कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई।

रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव लालपुर सिकरारी की श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव सूर्यप्रताप सिंह सूरज भैय्या के संयोजन में हाथरस स्थित पुलिस लाइन हाथरस से एक हेलीकॉप्टर उड़ा। जो सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव अगसौली से होते हुए एटा-टूण्डला रोड से गुजर रहे कांवड यात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई। जलेसर तहसील क्षेत्र �के गांव लालपुर प्लांट पर हेलीकॉप्टर �द्वारा लैंडिंग की गई। जहां से पुनः पुष्प भरकर जनपद फिरोजाबाद क्षेत्र होते हुए आगरा शहर स्थित कामेश्वर मंदिर तक विशाल पुष्प वर्षा की गई। कामेश्वर मंदिर के ऊपर कई चक्कर लगाते हुए पुष्प वर्षा की गई। इसके साथ ही �कांवड यात्रियों का होगा सम्मान भी किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सूरज प्रताप सिंह,वीरेन्द्र वार्ष्णेय टल्ली सहित अनेक शिव भक्तों द्वारा कांवड़ यात्रियों को जलपान कराते हुए �सम्मानित किया गया।

जगह जगह लगाए गए शिविर।
जलेसर। श्रावण मास के पावन अवसर पर शनिवार से कांवड़ यात्रा मार्ग पर जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा जलपान आदि के निशुल्क शिविर लगाए गए। जलेसर - सिकंदराराऊ रोड स्थित पटना पक्षी विहार के निकट सरसेला पर महा काल कांवड़ सेवा समिति पिलखतरा द्वारा दो दिवसीय निःशुल्क जलपान एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें गांव पिलखतरा एवं जलेसर क्षेत्र के शिवभक्तों का सहयोग रहा। �

श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव एवं समाजसेवी सूर्य प्रताप सिंह सूरज भैया ने प्रेस वार्ता में बताया है कि हेलीकॉप्टर द्वारा कावड़ियों पर पुष्प वर्षा करने का यह कार्यक्रम प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज की प्रेरणा, श्री मनकामेश्वर मंदिर मठ आगरा के महंत श्री अवैद्यनंद जी महाराज के सहयोग एवं आशीर्वाद और क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से संभव हुआ है। सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि यथासंभव जो भी हमसे समाज हित में बन पड़ता है हम उसे समाज सेवा के रूप में क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से पूर्ण करने का काम करते रहते हैं। पिछले 50-55 महीनों से लगातार श्रवण गंगा सेवा समिति द्वारा गंगा स्नान हेतु हजारों क्षेत्रीय लोगों को निशुल्क बस यात्रा कराते हुए सोरोंजी घाट पर ले जाकर गंगा स्नान का कार्य निरंतर जारी है।�


रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।�