मंत्री नितिन अग्रवाल के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन, हरदोई में 102 रक्तवीरों ने किया रक्तदान, गहलोत नर्सिंग होम प्रबंधन ने सभी का जताया आभार

हरदोई। आबकारी एवं मद्य निषेधमंत्रीस्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर गहलोत नर्सिंग होम की ओर से आयोजित रक्तदान महाअभियान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान में 102 रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की।
शिविर में हड्डी, हृदय, कैंसर, नेत्र, ईएनटी समेत विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों सहित 10 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों की नि:शुल्क जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया। इसके साथ ही जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं और पैथोलॉजी जांच की सुविधा भी दी गई।
गहलोत नर्सिंग होम के संचालक डॉ. सुरेंद्र गहलोत ने बताया कि महिला सशक्तीकरण को ध्यान में रखते हुए अभियान में छात्राओं और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने रक्तदान कर इस सामाजिक पहल को सफल बनाया।
कार्यक्रम में मंत्री नितिन अग्रवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए समाजहित में किए जा रहे इस प्रयास की सराहना की। रक्तदान करने वाले युवाओं को गिफ्ट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का माध्यम है और समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
गहलोत नर्सिंग होम प्रबंधन ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों, रक्तदाताओं, छात्र-छात्राओं, महिलाओं, युवाओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
स्वास्थ्य शिविर में 10 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। इनमें हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेंद्र गहलोत, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सरला गहलोत, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित रॉय, जनरल सर्जन डॉ. दिलीप वर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. स्तुति सिंह, नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञ डॉ. किशन कुमार, फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. अंशुल ओमर, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित किशोर, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकिता कुशवाहा और डॉ. ब्रह्म प्रकाश शामिल रहे।