पीलीभीत, रिठौरा, बरेली उत्तर प्रदेश 

रिठौरा, बरेली उत्तर प्रदेश
*युवक ने ससुराल पक्ष से परेशान होकर हरदोई ब्रांच नहर में लगाई छलांग वीडियो वायरल होने के बाद मचा कोहराम, गोताखोरों ने युवक की तलाश जारी रखी?*
रिठौरा बरेली पारिवारिक कलह और दिल दहला देने वाली घटना के बाद पुलिस और सशस्त्र सीमा बल अपनों की प्रताड़ना के चलते एक युवक द्वारा उठाए गए खौफनाक कदम ने *पीलीभीत के कलीनगर इलाके में फैलाई सनसनी*। बरेली जिले के रिठौरा निवासी महिपाल सिंह राठौर के रहस्यमय तरीके से गायब होने तथा हरदोई ब्रांच नहर के पास उसकी बाइक लावारिस हालत में मिलने से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है।
घर से निकलने के ठीक पहले युवक द्वारा परिजनों को भेजा गया वीडियो अब उसके खौफनाक अंत की गवाही दे रहा है, ।
जिसमें उसने नहर में कूदकर जान देने का साफ जिक्र किया था। इसके बाद गोताखोरों ने नहर की उफनाती गहराइयों में युद्धस्तर पर तलाश अभियान जारी रखा है। प्राप्त विवरण के अनुसार, रिठौरा निवासी स्वर्गीय थान सिंह के पुत्र महिपाल सिंह राठौर बुधवार दोपहर को अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में घर से निकल गए थे। जब काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा, परिजनों की सांसे अटक गईं। इसी बीच महिपाल के मोबाइल से एक ऐसा खौफनाक वीडियो सामने आया जिसने परिवार के पैरों से जमीन खिसका दी। वीडियो में वह साफ तौर पर नहर में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की बात कह रहा था। घबराए हुए परिजनों ने तकनीक का सहारा लेकर उसकी लोकेशन ट्रैक की, जिसके बाद वे गुरुवार सुबह करीब नौ बजे कलीनगर क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर पुल के पास जा पहुंचे। वहां पहुंचते ही उनकी आशंकाएं सच साबित हो गईं। क्योंकि महिपाल की मोटरसाइकिल वहीं लावारिस अवस्था में खड़ी मिली। परिजनों ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि महिपाल सिंह का अपनी ससुराल पक्ष के लोगों के साथ लंबे समय से गंभीर विवाद चल रहा था ।जिसके चलते वह भारी मानसिक तनाव और यातनाओं का शिकार था। इसी कलेश के चलते और दबाव ने उसे इस घातक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। माधोटांडा थाना अध्यक्ष अशोक पाल भारी पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए एसएसबी के गोताखोरों की मदद से नहर में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कराया। बता दें खबर लिखे जाने तक युवक का कोई पक्का सुराग हाथ नहीं लग सका है ।
लेकिन पुलिस प्रशासन इस संदिग्ध मामले की हर एंगल से गहराई से जांच कर रहा है। आज दिनांक 8 अगस्त 2026 तक युवक का कोई पता नहीं चला है खोजबीन जारी है।

जिला संवाददाता गुरदीप सिंह