हरदोई से 15 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों ने लोगों से की तलाश में सहयोग की अपील, जारी किए नंबर पर दे सूचना

हरदोई जनपद से 15 वर्षीय किशोर रमन सिंह के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार रमन सिंह 4 अगस्त 2026 को दोपहर लगभग 12:00 बजे से लापता हैं। काफी तलाश के बावजूद उनका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है, जिससे परिवार बेहद चिंतित है।
परिजनों ने बताया कि लापता होने के समय रमन ने हल्के नीले रंग की स्कूल शर्ट तथा गहरे नीले रंग की कॉलर और पट्टी वाली स्कूल यूनिफॉर्म पहन रखी थी। उनके अचानक घर से गायब हो जाने के बाद परिवार के सदस्य और परिचित लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को रमन सिंह कहीं दिखाई दें या उनके संबंध में किसी प्रकार की कोई जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें। सूचना देने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

संपर्क नंबर:
📞 9266553246
📞 7992165005

परिवार ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने का भी अनुरोध किया है, ताकि रमन सिंह का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके और वह सकुशल अपने परिवार के पास लौट सकें। एक छोटी-सी सूचना या आपका एक साझा किया गया संदेश किसी परिवार की बड़ी चिंता को समाप्त कर सकता है।