लाकडाउन: NO टेंशन, इन 12 राज्यों मे सांसद मेनका गांधी का हवाला देते ही मिलेगी मदद 

सुलतानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने 21 दिनों के लाॅकडाउन के बीच अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर के लोगों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
सांसद मेनका संजय गांधी ने एक वीडियों जारी कर कहा है कि अगर आपका कोई रिश्तेदार एवं जान- पहचान वाला किसी अन्य राज्यों में फंसा हो तो मैंने फेसबुक पर मो. नं. भेजा है। किनसे बात करे कि वह घर आ जाये, अगर कोई न मिले तो मुझसे बात करे। गांधी ने 12 राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का मो. न.जो उस राज्य से समन्वय स्थापित करेंगे साझा किया है।.

फोन नं. क्रमशः महाराष्ट्र 9968885679 ,9454400135 , आंध्र प्रदेश/तेलांगना 8193966666 , कर्नाटक 94120050016 ,9454400135 ,पंजाब 9453351111, 9454400224 , पश्चिम बंगाल 9415194086 ,9454400180 , राजस्थान 9560414440 , 9454400163 , हरियाणा 9810589549, 9454400164 , बिहार 9899022060 ,9454400122 , उत्तराखंड 9936400000 ,9454400214 , गुजरात 8227577001 , 9454400191 , मध्यप्रदेश 8601888888 ,9792999888 एवं दिल्ली में 8800094167 हैं।