प्राचीन इतिहास में टॉप करने वाली निधि को मिलेगा स्वर्ण पदक

आलापुर (अम्बेडकरनगर)।क्षेत्र की होनहार छात्रा निधि उपाध्याय को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें आगामी 12 अगस्त को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल तथा कुलपति प्रो. बृजेंद्र विक्रम सिंह स्वर्ण पदक प्रदान करेंगे।निधि उपाध्याय ने विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विषय में 89 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और बहन को दिया है।स्वर्ण पदक सूची में नाम आने की सूचना से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रखर समाजसेवी योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविन्द सिंह, कृष्णचन्द्र दुबे, लालमणि गोंड, संपादक ओंकार सिंह, हीरामणि पाण्डेय, देवी प्रसाद पाण्डेय, पंडित राम शब्द स्मृति पीजी कॉलेज के प्रबंधक पंडित हौसला प्रसाद मिश्र, प्राचार्य शैलेश मिश्रा, प्रवक्ता इंद्रजीत शुक्ला तथा वरिष्ठ अधिवक्ता ओमकार नाथ मिश्रा समेत अनेक लोगों ने निधि को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।