शराब के नशे में हो हंगामा करते तीन पियक्कड़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वाल्मीकि नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की शाम दो अलग-अलग जगहों से तीन पियक्कड़ को शराब के नशे में हो हंगामा करते गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बाबत वाल्मीकि नगर थाना के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम गश्ति पर निकले थाना के ए एस आई प्रमोद कुमार को सूचना मिली कि छ: आर डी पुल के समीप दो शराबी शराब के नशे में हंगामा कर रहा है।सूचना पर घटना स्थल पर पहुंच कर पुरुषोत्तम दिसवाहा उम्र लगभग 23 वर्ष पिता रूपनारायण दिसवाहा तथा शंभू दिसवाहा उम्र लगभग 25 वर्ष पिता नंदू दिसवाहा दोनों का ग्राम बेलहवा थाना नौरंगिया को गिरफ्तार कर लिया गया।वहीं आपात सेवा 112 पर तैनात पुलिस अवर निरीक्षक विनय कुमार को सूचना मिली कि कदमहिया निवासी प्रदीप चौधरी उम्र लगभग 33 वर्ष पिता देवेंद्र चौधरी शराब पी कर हो हंगामा कर रहा है।तथा एक महिला के साथ मारपीट कर रहा है।घटना स्थल पर पहुंच कर हो हल्ला कर रहे उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।बिहार में शराब बंदी होने के कारण शराब का सेवन,भंडारण या व्यापार कानूनन अपराध है।मध्य निषेध अधिनियम के तहत थाना कांड संख्या 114 तथा 115/26 दर्ज करते हुए गिरफ्तार तीनों शराबियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।