पांच घरों पर वर्षों पुराना पेड़ के गिरने से घर हुई क्षतिग्रस्त,बाल-बाल बचे घरवाले

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।थाना क्षेत्र के गोल चौक स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर उगे वर्षों पुराना यूकीलिप्ट्स का विशाल पेड़ मंगलवार की देर शाम में गिरने से पांच घर बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गए।गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान किसी भी घर में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकता था।क्षतिग्रस्त हुए पांचों लोगो में संतोष साह का गोदाम बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।जिससे गोदाम में रखे लगभग 15 हजार मूल्य के किराना का सामान नष्ट हो गया।वहीं मनोहर गुप्ता,प्रेम साह,नंद किशोर प्रसाद और वेद प्रकाश सोनी का घर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।वाल्मीकिनगर पंचायत के मुखिया पन्नालाल साह ने घटना स्थल पर पहुंच कर क्षतिग्रस्त हुए घरों के मालिक से मिल कर नुकसान का जायजा लिया।साथ ही आपदा प्रबंधन से मुआवजा के लिए संबंधित अधिकारियों से मिलकर वस्तु स्थिति से अवगत कराने की बात कही गई।