पूर्व ईडीसी अध्यक्ष राजेश काजी को जंगली सुअर ने हमला बोल किया बुरी तरह से घायल।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वीटीआर वन प्रमंडल दो के वनवर्ती गांव संतपुर निवासी राजेश काजी सह पूर्व ईको विकास समिति अध्यक्ष को मंगलवार की सुबह दोन सेवा पथ पर जंगली सूअर ने अचानक उन पर हमला बोल बुरी तरह से जख्मी कर दिया। प्राप्त सुचना के अनुसार वन क्षेत्र से भटक कर सड़क पर पहुंचे जंगली सूअर ने पीछे से अचानक राजेश काजी पर हमला बोल दिया ।जिससे उनके कमर पर गंभीर चोटे आई। और सड़क गिर जाने से उनके सर में भी काफी गंभीर चोटें आई। आनन-फानन में परिजनों व ग्रामीणों द्वारा बेहतर इलाज के लिए हर्नाटांड़ स्थित काजी हेल्थ केयर में ले जाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इस घटना की सूचना पर वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र रेंजर सत्यम कुमार ने पूर्व ईडीसी अध्यक्ष के निवास पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। रेंजर ने बताया कि वन विभाग हमेशा ग्रामीणों के साथ है।किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दें। इस मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।