बीसलपुर में मृतक उपेंद्र शंखधार के परिजनों से समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात। सपा जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने संवेदना जताकर न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा।  भाजपा का ने

रिपोर्ट/राजेश गुप्ता
लोकेशन/पीलीभीत
मो 9719672920


बीसलपुर में मृतक उपेंद्र शंखधार के परिजनों से समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।
सपा जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने संवेदना जताकर न्याय दिलाने का दिलाया भरोसा।

भाजपा का नेता अपराधी को दे रहे हैं संरक्षण।


पीलीभीत समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा के नेतृत्व में बीसलपुर पहुंचा और मृतक उपेंद्र शंखधार के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा गहरी संवेदना व्यक्त की हैं।प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवार को भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी इस दुख की घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ी है और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा, उपेंद्र शंखधार की मृत्यु की घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।पीड़ित परिवार को निष्पक्ष न्याय मिलना चाहिए।समाजवादी पार्टी परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और अन्याय के खिलाफ हर लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ती रहेगी।
उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, "भाजपा सरकार एक ओर 'जीरो टॉलरेंस' की बात करती है,वहीं दूसरी ओर अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है।यदि सरकार वास्तव में अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है,तो दोषियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।सत्ता के प्रभाव में कानून का अलग-अलग इस्तेमाल लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय है।"
जिला अध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और आम जनता का कानून एवं न्याय व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।सपा के प्रतिनिधिमंडल में भगवान दास प्रजापति (जिला उपाध्यक्ष),सुधा यादव,बंटी शर्मा (जिला सचिव),हारून खां (जिला सचिव), डॉ. इरशाद खां (जिला सचिव), आरिफ सिद्दीकी (जिला सचिव), रूप लाल महातिया, महबूब हसन पाली, लखविन्दर सिंह पन्नू (राष्ट्रीय सचिव,मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड),दिनेश वर्मा, अमित कुर्मी (नगर महासचिव), अंग्रेज सिंह, सतनाम सिंह, सलमान, अमन खान, आरिफ, उवैश, फरहान, सव्बू हाजी जी, आरिफ सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।।