नौरंगिया पुलिस ने 40 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए शनिवार की शाम नौरंगिया पुलिस ने 40 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।इस बाबत नौरंगिया थानाध्यक्ष राज रौशन ने बताया कि शराब और शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान में निकले पुलिस अवर निरीक्षक प्रभात कुमार राय के टीम को गुप्त सूचना मिली कि मटियरीया गांव निवासी पुष्पराज चौधरी उम्र लगभग 30 वर्ष पिता सहदेव चौधरी अपने घर से शराब का कारोबार करता है।सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुंच कर छापेमारी की गई।जहां शराब बेचते हुए शराब कारोबारी पुष्पराज को धर दबोचा गया।साथ ही तलाशी के दौरान बोरे में रखे लगभग 40 लीटर देसी चुलाई शराब को भी जब्त कर लिया गया।बिहार राज्य में पूर्ण शराबबंदी होने के कारण शराब का सेवन, भंडारण या ज्यादा कारोबार कानूनन अपराध है।बिहार मध्य निषेध अधिनियम के तहत नौरंगिया थाना कांड संख्या 73/26 दर्ज करते हुए गिरफ्तार शराब कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।