एससीएसटी में झूठा मुकदमा करने का धमकी देने के मामले को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज़।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।थाना क्षेत्र के तीन नंबर पहाड़ ऊपरी शिविर कॉलोनी निवासी असलम खान पिता स्व. सिराजुद्दीन खान ने वाल्मीकि नगर थाना में आवेदन देकर तीन नंबर पहाड़ ऊपरी शिविर कॉलोनी निवासी सीता देवी पर एससीएसटी मामले में झूठा केस में फ़साने की धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।उसने अपने आवेदन में लिखा है,कि सीता देवी पति महातम प्रसाद अपने पति को छोड़ कर सरकारी आवास में रहती है।इस मामले में कोर्ट में केस भी चल रहा है।जब भी कोई व्यक्ति सीता देवी के घर के बारे में पूछता है, तो बिना पूछते हुए मुहल्ले वासियों को गाली देती है। पूर्व की वाद विवाद को लेकर हरिजन केस करने की धमकी देती है।इसी दौरान 10 जुलाई को टंकी बाजार स्थित राज इलेक्ट्रॉनिक्स में सीता बेठी थी।तभी दुकानदान कृष्ण कुमार उर्फ ईश्वर कुमार साजिश के तहत मुझे अपने दुकान पर बुला कर पुराने वाद विवाद को बढ़ा दिया।इसी दौरान सीता देवी स्टील के थर्मस से हमला करते हुए गाली गलौज करने लगी।बचाव में जब मैं उसका हाथ रोका तब चलाकी से कृष्ण कुमार सिर्फ मेरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया ।झगड़ा के दौरान दोनों मिलकर मेरे गले से लगभग 80 हजार का सोने का चैन जबरन छीन लिया।लोगों के बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ।सीता देवी एस सी एस टी के झूठे केस में फ़साने की धमकी दे रही है।मै एक अर्धसरकारी मुलाजिम हूं।सरकारी कार्य में व्यस्त होने के कारण आवेदन देने में देरी हुई है। इस बाबत वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 109/26 दर्ज करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।