डीएम ने मुख्य मंत्री के संभावित यात्रा को लेकर किया स्थल निरीक्षण,मुख्यमंत्री करेंगे महिला स्वाभिमान बटालियन का उदघाटन

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।पहली बार मुख्यमंत्री बनने के उपरांत सम्राट चौधरी के वाल्मीकि नगर में संभावित यात्रा को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है।इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी तरनजोत सिंह के साथ जिला प्रशासन की टिम वाल्मीकि नगर पहुंचे।इस बाबत जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के संभावित दौड़ा को ले कर स्थल निरीक्षण किया जा रहा है।संभावना है कि मुख्यमंत्री वाल्मीकिनगर से जनता को संबोधित कर सकते हैं।जिसमें हजारों की संख्या भीड़ जुटने की उम्मीद जताई जा रही है।इस लिए यैस जगह को चयनित किया जाएगा जहां ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंच सके।इसके लिए नदी घाटी योजना उच्चतर विद्यालय और निर्माणाधीन लवकुश पार्क का स्थल निरीक्षण किया जा रहा है।साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वाल्मीकिनगर स्थित नवनिर्मित महिला स्वाभिमान बटालियन का उदघाटन भी करेंगे।इसी दौरान जिलाधिकारी महिला स्वाभिमान बटालियन का भवन,क्लास रूम,विद्यालय और खेल मैदान का निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्था देख काफी खुश नजर आए और समादेष्टा निर्मला द्वारा किए गए विधि व्यवस्था संधारण पर संतुष्टि जाहिर की।इस अवसर पर डी डी सी काजले वैभव नितिन,ए डी एम राजीव कुमार सिंहा, ए डी एम जिला लोक शिकायत अनिल कुमार सिंहा,बगहा एस पी राजेश कुमार,समादेष्टा स्वाभिमान निर्मला,एस डी एम बगहा चांदनी कुमारी,नगर आयुक्त बेतिया शिवाक्षी दीक्षित,डी एस पी बगहा निहार भूषण,प्रभारी डी एस पी रामनगर ज्योति कुमारी,नगर कार्यपालक अधिकारी सरोज कुमार,बगहा लाइन डी एस पी धर्मेंद्र कुमार,स्वाभिमान डी एस पी ममता प्रसाद,बगहा पुलिस लाइन मेजर ललन कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार,प्रखंड बगहा 2 बी डी ओ बिद्दू कुमार राम, सी ओ वसीम अकरम,राजस्व पदाधिकारी रवि प्रकाश चौधरी,वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार,कनीय अभियंता गुलशन कुमार सहित जिला व प्रखंड के विभागीय अधिकारी और जवान मौजूद रहे।