NEET-UG 2026 का परिणाम घोषित: शिक्षा नगरी सीकर का डंका, 6000 से अधिक छात्रों का एमबीएस में दाखिला तय, पाथ कोचिंग से 600 का चयन, टॉप-100 में 5 छात्र

NTA द्वारा नीट-यूजी 2026 का परिणाम घोषित किए जाने के बाद शिक्षा नगरी सीकर ने एक बार फिर देशभर में अपनी पहचान मजबूत की है। इस बार जिले से 6000 से अधिक बच्चों का एमबीएस में दाखिला मिलने की संभावना है। पिछले साल यह आंकड़ा करीब 5500 था।

जिले के टॉप-100 में 5 छात्रों ने जगह बनाकर सीकर का नाम रोशन किया है। इस बार का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन पाथ कोचिंग का रहा है। कोचिंग से पहले ही प्रयास में 600 से अधिक स्टूडेंट्स का NEET में चयन हुआ है।

पाथ कोचिंग के होनहारों ने शानदार रैंक हासिल की है। ईशान सिंह ने ऑल इंडिया 131वीं, सौरभ शर्मा ने EWS श्रेणी में 70वीं, केशव पारीक ने 82वीं और बच्चन प्रीत ने OBC वर्ग में 88वीं रैंक प्राप्त की है। इसके अलावा कोचिंग के 112 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक हासिल किए हैं।

संस्थान प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और अनुभवी फैकल्टी टीम के समर्पण को दिया। चयनित छात्रों ने बताया कि व्यक्तिगत मार्गदर्शन, नियमित टेस्ट सिस्टम, अकादमिक प्लानिंग, डाउट सपोर्ट और अनुशासित अध्ययन वातावरण के कारण ही उन्हें यह सफलता मिली।

पाथ कोचिंग की इस उपलब्धि के बाद सीकर में खुशी का माहौल है। अभिभावकों और विद्यार्थियों ने संस्थान को बधाई दी है।