करंट लगने से एक युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।प्रखंड बगहा 2 के अंतर्गत वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत के पिपरकुट्टी भेड़िहर टोला वार्ड नंबर 5 निवासी रंजीत चौधरी उम्र लगभग 28 वर्ष पिता स्व. गणपत चौधरी की मौत देवरिया जिला के भेली पट्टी थाना तरकुलवा में 11 हजार वॉल्ट के विद्युत के चपेट में आने से मृत्यु हो गई।शुक्रवार की देर शाम मृतक का शव उसके घर पहुंचते ही कोहराम मच गई।प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक देवरिया जिला में राज मिस्त्री का कार्य कर रहा था। वहां भवन निर्माण का कार्य डॉ बिनु गुप्ता पति डॉ आलोक गुप्ता के यहां कर रहा था।सरिया बांधने के क्रम 11 हजार वोल्ट में सरिया सटने के कारण उसकी मौत हो गई।मृतक रंजीत की चार वर्ष पूर्व अंतिमा कुमारी उम्र लगभग 26 वर्ष ग्राम जुड़ा पकड़ी थाना रामनगर निवासी गुल्ली चौधरी के बेटी से हुई थी। मृतक का 2 पुत्र विरु 5 वर्ष, धीरू 3 वर्ष एवं पुत्री तनु कुमारी 4 माह की है।घर का सहारा दूसरा कोई नहीं।परिवार पर आफत की पहाड़ टूट पड़ा है।पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी बार-बार कह के हमारा के कहां छोड़ के चल गइनी कह कर बिहोस हो रही है।रंजीत की मौत की पुष्टि लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुमन सिंह ने की।