मुरादाबाद ने रचा नया कीर्तिमान, जून माह में परिवहन विभाग की प्रदेशीय रैंकिंग में बना नंबर-1

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की जून 2026 की प्रदर्शन रैंकिंग में मुरादाबाद क्षेत्र ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ क्षेत्रीय प्रबंधक अम्बरीन अख्तर के नेतृत्व में मुरादाबाद ने प्रदेश में नंबर-1 का स्थान प्राप्त किया।

यह उपलब्धि विभाग की बेहतर कार्यप्रणाली, प्रभावी प्रबंधन, राजस्व वृद्धि, यात्री सुविधाओं में सुधार और टीम के समन्वित प्रयासों का परिणाम मानी जा रही है। मुरादाबाद क्षेत्र के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है।

परिवहन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए इसे टीमवर्क और कुशल नेतृत्व की जीत बताया। क्षेत्रीय प्रबंधक अम्बरीन अख्तर के नेतृत्व में विभाग ने बेहतर सेवाएं देने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

इस उपलब्धि से मुरादाबाद का नाम पूरे उत्तर प्रदेश में गौरवान्वित हुआ है। विभाग ने भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखते हुए यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया।