शासकीय उच्च प्राथमिक शाला आमाडीही संकुल आमाडीही विकासखण्ड बड़ेराजपुर में हुआ नेवता भोजन का भव्य आयोजन*" 


कोंडागांव!शासकीय उच्च प्राथमिक शाला आमाडीही संकुल आमाडीही विकासखण्ड बड़ेराजपुर में हुआ
"नेवता भोजन का भव्य आयोजन"
विश्रामपुरी (बड़ेराजपुर) शासकीय उच्च प्राथमिक शाला आमाडीही संकुल आमाडीही विकासखण्ड बड़ेराजपुर जिला कोंडागांव छग में अर्द्धसैनिक सुरक्षा बल(सीआरपीएफ) में हवलदार के पद पर 23वर्षों तक देशसेवा करने के पश्चात हवलदार के पद से सेवानिवृत्त होने पर श्री लगनूराम मरकाम एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संगीता मरकाम (व्याख्याता) द्वारा संयुक्त विद्यालय (पीएम श्री प्राथमिक शाला, प्राथमिक शाला प्लाटपारा व शास उच्च प्राथमिक शाला आमाडीही) के समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों, गैर शैक्षणिक कर्मचारियों एवं अभिभावकों के लिए स्नेहपूर्वक नेवता भोजन का शानदार आयोजन किया गया।
उनके आगमन पर आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम में विद्यालय परिवार द्वारा उनका व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संगीता मरकाम जी का पुष्प गुच्छ भेंट कर तिलक वंदन सह आत्मिक स्वागत व -अभिनंदन किया गया। साथ ही विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें स्मृति भेंट स्वरूप शाॅल व श्री फल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में अपना उद्गार व्यक्त करते हुए श्री लगनूराम मरकाम ने विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम कर अनुशासन का पालन करते हुए कहा कि शिक्षा और संस्कार ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है अतः हमें कर्तव्यनिष्ठ व राष्ट्रभक्त बनकर अपने गांव व देश का नाम रोशन करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन करने व नैतिकता और चरित्र निर्माण करने की प्रेरणा के साथ समस्त बच्चों के मंगलमय जीवन व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं कामना प्रेषित की।
नेवता भोज कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चों के साथ जन-प्रतिनिधियों, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, अभिभावकों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागी बनकर स्नेह पूर्वक परोसे गए स्नेह सह नेवता भोज का आनंद लिया।
कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के संरक्षक श्री मोतीलाल नेताम, वार्डपंच श्री जगदीश मरकाम, संकुल समन्वयक श्री त्रिशुलधारी ध्रुव, प्रधान अध्यापक श्री धनसाय नेताम, श्री अंजोर सिंह मरकाम, श्री कीर्तन नाग, श्री राकेश मरकाम श्रीमती सुषमा ठाकुर, श्रीमती चंदा नाग, श्रीमती हर्ष वीणा रामटेके सुश्री डाली ठाकुर , फुलेश्वरी नाग,कोमल मरकाम,चेतन मरकाम, शिवलाल नेताम व संध्या नेताम सहित समस्त जन-प्रतिनिधियों, ग्रामवासियों, अभिभावकों व विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
अंत में शाला परिवार की ओर से प्रधान अध्यापक द्वारा श्री लगनूराम मरकाम एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संगीता मरकाम जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ सुखद व मंगलमय जीवन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
समस्त कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री संतोष मानिकपुरी द्वारा किया गया।
नेवता भोजन का यह आयोजन शिक्षकों व विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय रहा।