वाल्मीकि नगर की भूमि पर किये गये अतिक्रमण को हटाने हेतु शीर्ष कार्य प्रमंडल की कवायद तेज। 

वाल्मीकिनगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वाल्मीकि नगर स्थित कार्यालय कार्यपालक अभियंता शीर्ष कार्य प्रमंडल, वाल्मीकि नगर के द्वारा सम्पर्क तथा भू-अर्जन पदाधिकारी, गंडक परियोजना, वाल्मीकिनगर को प्रेषित विभागीय पत्र में कहा गया है, कि शीर्ष कार्य प्रमंडल,वाल्मीकि नगर के अंतर्गत गंडक बराज के बांधों पर अतिक्रमण कर वहां के लोगों के द्वारा रह कर दुकान आदि का संचालन किया जा रहा है। गंडक बराज के बांध के उपर किया गया अतिक्रमण स्पष्ट रूप से अवैध है। जिसे बिना सीमांकण कराये अतिक्रमण मुक्त किया जा सकता है।उक्त उल्लेखित तथ्यों के आलोक में जब तक सीमांकण हेतु आपके द्वारा मांगी गयी राशि पर सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्णय लिया जाता है। तबतक शीर्ष कार्य प्रमंडल, वाल्मीकि नगर के अंतर्गत गंडक बराज के बांधों पर स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहे अतिक्रमण को हटाने के निमित अग्रेत्तर आवश्यक कार्रवाई की जाए। तथा कार्रवाई से इस कार्यालय को अवगत कराया जाए।