रोटरी क्लब पंचकूला मिड टाउन की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार

पंचकूला। रोटरी क्लब पंचकूला मिड टाउन के रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन जमाल राशिद ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। उनके साथ रोटेरियन पुनीत कंसल ने क्लब सचिव का दायित्व संभाला।

नई कार्यकारिणी में रोटेरियन राजीव अग्रवाल (डायरेक्टर इंटरनेशनल सर्विस), रोटेरियन विजय गर्ग (क्लब वाइस प्रेसिडेंट), रोटेरियन चेतन जैन (कोषाध्यक्ष), रोटेरियन डॉक्टर पंकज कपूर (सार्जेंट-एट-आर्म्स), रोटेरियन साहिल चड्ढा (डायरेक्टर फ़ाइनेस ), रोटेरियन रितेश गोयल ((क्लब पब्लिक इमेज चेयर),रोटेरियन सुनील दीवान (डायरेक्टर यूथ सर्विसेज ), रोटेरियन सुमित जेटली (क्लब स्पोर्ट्स चेयर ), रोटेरियन सुरेश चंद्रा (डायरेक्टर कम्युनिटी सर्विस), रोटेरियन उदित मित्तल (क्लब फाउंडेशन चेयर), रोटेरियन कपिल बंसल (क्लब ब्लड डोनेशन चेयर)रोटेरियन अनुज अग्रवाल (क्लब एनवायरनमेंट चेयर)रोटेरियन मनीष मलिक (क्लब सर्विस प्रोजेक्ट चेयर), रोटेरियन सुनील गोयल (डायरेक्टर वोकेशनल सर्विस)रोटेरियन डॉ. आशीष गुप्ता (डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज)रोटेरियन विशाल अग्रवाल (क्लब मेंबरशिप चेयर) तथा रोटेरियन विजय कौशिक (इमिडिएट पास्ट प्रेसिडेंट) को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।

नवनियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन जमाल राशिद ने कहा कि उनका उद्देश्य क्लब के माध्यम से समाज सेवा, रक्तदान, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं युवा विकास के क्षेत्रों में प्रभावी एवं जनहितकारी परियोजनाओं को गति देना है। उन्होंने सभी सदस्यों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए रोटरी के आदर्श ?Service Above Self? को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम के नेतृत्व में रोटरी क्लब पंचकूला मिड टाउन सेवा कार्यों में नए आयाम स्थापित करेगा।