बारिश होने के साथ ही सांप का आतंक: घर के अंदर 5 फीट का कोबरा को देख परिजनों में मची भगदड़।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल दो के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र से सटे रिहायशी क्षेत्रों में इन दिनों वन्य जीवों की निकलने से ग्रामीणों में भय व्याप्त हो चला है।इसी क्रम में शुक्रवार की दोपहर वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के चरघरिया नेवार पानी गांव निवासी सुरेश राम घर के अंदर एक लगभग 5 फीट लंबा कोबरा सांप वन क्षेत्र से निकल कर घर में जा घुसा। जिसे देखकर घर वालों में घंटों तक अफरा-तफरी मच गई।तत्काल इसकी सूचना वाल्मीकि नगर स्थित वन कार्यालय को दी गई।सूचना पर पहुंचे डब्लु टी आई के कन्हैया कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर घंटो के कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा सांप का सफल रेस्क्यू कर वीटीआर के कोतराह के जंगल में छोड़ दिया गया।इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि चरघरिया गांव के नेवार पानी से एक लगभग 5 फीट लंबा कोबरा सांप का रेस्क्यू कर कोतराह के वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।साथ ही बताया कि अगर किसी भी प्रकार का वन्य जीव दिखाई दे,तो उसके साथ छेड़छाड़ ना करे। तत्काल इसकी सूचना वन कार्यालय को दें।सजग और सतर्क रहें।