पीने के पानी की सप्लाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश, PHED के AEN- JEN का किया घेराव

श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर शहर के वार्ड 9 और 10 कच्ची थेड़ी में पिछले कई दिनों से पेयजल सप्लाई बाधित होने से आक्रोशित लोगों ने आज PHED कार्यालय का घेराव किया। आम आदमी पार्टी नेता मनजीत सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष PHED कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई।

AEN- JEN का किया घेराव, सुनाई खरी-खोटी....

प्रदर्शनकारियों ने PHED के AEN और JEN को घेरकर पेयजल समस्या को लेकर नारेबाजी की। महिलाओं ने अधिकारियों से कहा कि घरों में पिछले कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है जिससे रोजमर्रा का कामकाज प्रभावित हो रहा है। बावजूद इसके विभाग समस्या का समाधान नहीं कर रहा है।

शाम 6 बजे सप्लाई कर कारणों का पता लगाने का आश्वासन....

आक्रोश देख AEN और JEN ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि आज शाम 6 बजे पानी की सप्लाई करवाई जाएगी और पानी घरों तक क्यों नहीं पहुंच रहा है, इसके कारणों का पता लगाया जाएगा। अधिकारियों ने पानी नहीं पहुंचने की समस्या का स्थाई समाधान करने का भी भरोसा दिया। इसके बाद लोग वापस लौट गए।

समाधान नहीं हुआ तो धरने की चेतावनी....

इस दौरान आम आदमी पार्टी नेता मनजीत सिंह ने कहा कि यदि समय रहते पानी की समस्या का स्थाई हल नहीं किया गया तो PHED कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शन में वार्ड 9 और 10 कच्ची थेड़ी के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।