न्यायालय का एक वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय का एक वारंटी को वाल्मीकि नगर पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बाबत वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि ए सी जे एम बगहा कोर्ट का वारंटी जिसका वाल्मीकिनगर थाना में कांड संख्या 66/22 दर्ज है।उमेश राम पिता स्व0 शिवपूजन राम साकिन भेड़िहारी करमहवा टोला को गुप्त सूचना के आधार पर ए एस आई नवलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।