251 कुंवारी कन्याओं द्वारा भगवान शिव माता पार्वती एवं लक्ष्मी नारायण भगवान की प्राण- प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा।

  • 8 जुलाई को होगी प्राण प्रतिष्ठा, चार दिनों तक चलेंगे वैदिक अनुष्ठान, प्रवचन और भजन-कीर्तन*

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।प्रखंड बगहा दो के अंतर्गत वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रमपुरवा पंचायत के ठाड़ी गांव में शनिवार को भगवान शिव माता पार्वती,लक्ष्मी नारायण भगवान का मंदिर प्राण- प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ 251 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सिर पर कलश धारण किए कुंवारी कन्याओं ने पूरे गांव का भ्रमण किया।उसके उपरांत नारायणी गंडकी के संगम तट पर स्थित काली घाट से वैदिक मंत्रोचारण के साथ जल बोझी की। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।मंदिर निर्माणकर्ता विष्णु शंकर सिंह उर्फ राजू बाबू एवं उनकी पत्नी मधुलिका सिंह ने बताया कि यह महायज्ञ उनके स्वर्गीय पिता रविशंकर सिंह उर्फ मुन्नू बाबू तथा माता स्वर्गीय सावित्री देवी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मंदिर में भगवान शिव, माता पार्वती एवं लक्ष्मी नारायण की प्राण प्रतिष्ठा 8 जुलाई को संपन्न होगी।महायज्ञ का शुभारंभ आचार्य पं. मदन मिश्र एवं आदर्श पाठक के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। चार दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन पूजन, यज्ञ, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अंतिम दिन हवन-पूजन के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होंगे।आयोजन को सफल बनाने में विपुल तिवारी, उत्तम तिवारी, सुभाष उपाध्याय सहित स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। वीरेंद्र गुप्ता, दीपक शर्मा, रुद्रदेव शुक्ल, सोनू ।शर्मा, सनोज शर्मा समेत दर्जनों ग्रामीण पूरे समर्पण के साथ व्यवस्था में जुटे हैं। महायज्ञ को लेकर ठाड़ी गांव सहित पूरे वाल्मीकिनगर क्षेत्र में आस्था, उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। इस अवसर पर आचार्य-मदन मिश्रपुरोहित-आदर्श पाठक, बिपुल तिवारी, उत्तम तिवारी, सुभाष उपाध्याय जजमान-विष्णुशंकर सिंह उर्फ राजू सिंहपत्नी-मधुलिका सिंहग्रामीण बीरेंद्र गुप्ता, दीपक शर्मा, रुद्रदेव शुक्ला, सनोज शर्मा, समेत सैकड़ो की संख्या में भक्त श्रद्धालु उपस्थित रहे।