#स्वाभिमान बटालियन ने दिया बेटियों को उड़ान।वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।..."> #स्वाभिमान बटालियन ने दिया बेटियों को उड़ान।वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।..."> #स्वाभिमान बटालियन ने दिया बेटियों को उड़ान।वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।...">

भारत -नेपाल सीमा के वाल्मीकि नगर स्थित महिला स्वाभिमान बटालियन में वीरांगनाओं ने दीक्षांत समारोह का हुआ आयोजन

#स्वाभिमान बटालियन ने दिया बेटियों को उड़ान।वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।भारत -नेपाल सीमा के वाल्मीकि नगर स्थित महिला स्वाभिमान बटालियन में वीरांगनाओं ने दीक्षांत समारोह कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान आज महिला पुरषो से कम नहीं है को चरितार्थ किया बिहार की वीरांगनाओं ने दीक्षांत समारोह में। वाल्मीकि नगर स्थित बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बल के विशेष प्रशिक्षण केन्द्र में महिला सिपाहियों का भव्य दीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया।स्वाभिमान बटालियन के मुख्य परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम चंपारण प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) हरिकिशोर राय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में बगहा पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश कुमार शामिल हुए।दीक्षांत परेड के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली प्रशिक्षु महिला सिपाहियों ने परेड मैदान में अपने शौर्य,कर्तव्य तथा अनुशासन का परिचय दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक हरिकिशोर राय ने प्रशिक्षण प्राप्त किए सभी 265 महिला सिपाहियों को देश कि एकता,अखंडता, कानून व्यवस्था, तथा नागरिकों के सुरक्षा के प्रति निष्ठा का शपथ दिलाया गया। शपथ लेने के पूर्व महिला सिपाहियों के द्वारा आकर्षण मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया।स्वाभिमान बटालियन के समादेष्टा सह प्राचार्या सुश्री निर्मला के नेतृत्व में महिला प्रशिक्षु सिपाहियों का 215 दिनों तक चला प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला वीरांगनाओं ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण के बल पर प्रशिक्षण पूरा कर राष्ट्र सेवा के लिए स्वयं को तैयार किया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला प्रशिक्षु सिपाहियों के परिवार वाले भी उपस्थित रहे। तथा तालियों के गड़गड़ाहट से परेड ग्राउंड में मार्च पास्ट आउट परेड के दौरान अपनी बेटियों का हौसला बढ़ाया।पासआउट परेड के दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा मार्च पास्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा हर विषय प्रतियोगिता में जैसे अंतः विषय में आरती कुमारी प्रथम,अंजली कुमारी द्वितीय तथा अंशु कुमारी तृतीय स्थान,बाह्य विषय में चंपी कुमारी प्रथम,सीमा कुमारी द्वितीय,यास्मीन तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं सभी विषयों में चंपी कुमारी प्रथम, संध्या कुमारी द्वितीय तथा अनु कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया।इन प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रशिक्षु महिला सिपाहीयों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।वहीं शानदार प्रशिक्षण देने के लिए स्वाभिमान बटालियन के समादेष्टा निर्मला और डी एस पी ममता प्रसाद को स्मृति चिन्ह दे कर डी आई जी हरिकिशोर राय ने सम्मानित किया।इस दौरान महीनों बाद अपनी बेटियों से मिल कर माता पिता भावुक होते उन्हें अपने गले लगाते नजर आए।इस पासिंग आउट समारोह के वीरांगनाओं को संबोधित करते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक श्री राय ने कहा कि इससे पूर्व मोतिहारी और बेतिया के समारोह में शामिल हुआ परन्तु वाल्मीकि नगर में हुए इस समारोह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन ने मेरा दिल जीत लिया।यहां की महिला सिपाहियों का उत्कृष्ट प्रतिभा और लगन ने यह साबित किया है कि अब महिला सिपाही भी पुरुष सिपाही के बराबर खरे हो कर किसी भी परिस्थितियों का सामना कर सकती हैं ।साथ ही बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए समादेष्टा निर्मला की काफी सराहना की।कम संसाधनों के बाबजूद शानदार प्रशिक्षण दे कर वीरांगनाओं को तैयार करना काबिले तारीफ है।इस मौके पर महिला स्वाभिमान बटालियन की समादेष्टा सह प्रशिक्षक निर्मला ने अपने संबोधन में कहा कि अब महिला अबला नहीं सबला बन गई है।और बताया कि जिस लगन से ये बच्चियां अपने आप को तैयार की हैं वो देश और समाज की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाएगी।इस अवसर पर चिकित्सक डॉ राजू प्रसाद, मुखिया पन्नालाल साह,वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार,एस आई मनोज कुमार,राहुल कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी, जवान और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।