पीलीभीत में एक बार फिर शर्मनाक घटना प्रकाश में आई जहां घर के बाहर खेल रही 6 वर्ष की मासूम के साथ उसके ही गांव का रहने वाला नशेड़ी युवक के द्वारा मासूम बच्ची को जबरन उठाकर मंदिर के पास ले जाकर उसक

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920


पीलीभीत में एक बार फिर शर्मनाक घटना प्रकाश में आई जहां घर के बाहर खेल रही 6 वर्ष की मासूम के साथ उसके ही गांव का रहने वाला नशेड़ी युवक के द्वारा मासूम बच्ची को जबरन उठाकर मंदिर के पास ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने की नाकाम कोशिश की गई है वही बच्ची के द्वारा शोर मचाने पर परिजनों ने युवक को मौके पर ही पकड़ कर डायल हंड्रेड पुलिस के हवाले कर दिया है।

यह शर्मनाक पूरा मामला पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र से प्रकाश में आया है।

पुलिस के द्वारा उपरोक्त मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

वहीं सहायक पुलिस अधीक्षक /पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं सीओ सदर नताशा गोयल के द्वारा इस प्रकरण पर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गई है।