पीलीभीत की विधानसभा पीलीभीत में नवीन मण्डी समिति में पंजीकृत 447 में 397 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत हुआ सम्पन्न। जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेंद्र सिंह और जनप्रत

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920


पीलीभीत की विधानसभा पीलीभीत में नवीन मण्डी समिति में पंजीकृत 447 में 397 जोडों का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत हुआ सम्पन्न।

जिलाधिकारी पीलीभीत ज्ञानेंद्र सिंह और जनप्रतिनिधियों ने पिता की तरह गृहस्थ आश्रम में प्रवेश करने वाले सभी बर?वधूओ को पुष्प वर्षा कर दिया आशीर्वाद।


पीलीभीत में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विधानसभा पीलीभीत में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि/ब्लाक प्रमुख ललौरीखेड़ा अजय सिंह गंगवार,ब्लाक प्रमुख अमरिया श्याम सिंह उर्फ निशान सिंह, जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सतीश प्रसाद मिश्र,अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रोशनी यादव,नगर मजिस्टेट विजय वर्धन तोमर,जिला विकास अधिकारी संजय कुमार,उपायुक्त स्वतः रोजगार वन्दना सिंह,जिला समाज कल्याण अधिकारी चन्द्रमोहन विश्नोई आदि के द्वारा सामूहिक विवाह नवीन मण्डी समिति परिसर पीलीभीत के भव्य पंडाल में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न कराया गया है।विवाह समारोह में 447 में से 397 नव युगलों का विवाह सम्पन्न कराया गया।जिसमें 177 अल्पसंख्यक जोडे़ भी सम्मिलित हुए।इस दौरान ब्लाक प्रमुख ललौरीखेड़ा/अमरिया,जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने वर-वधू को आवश्यक उपहार सामग्री वितरित कर सभी को एक पिता की तरह आशीर्वाद दिया तथा एक-एक उपहार में पौधा भेंट किया।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह की इस पुनीत और पावन बेला पर नव विवाहितों को आशीर्वाद एवं शुभकामना देते हुए उत्तरोत्तर वृद्वि करने की कामना की गई।इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नव युगलों को पवित्र बंधन के दाम्पत्य सूत्र के आत्मीय सम्बन्धों के साथ गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर जन्म जन्मांतर के पारिवारिक एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कर्तव्य निर्वाहन हेतु जीवन की नई पारी प्रारम्भ करने पर वर वधू के लिए मंगलकामना की है,जिलाधिकारी ने सभी को सम्बोधित करते हुये कहा कि जो नव विवाहित जोडे अपना रोजगार स्थापित करना चाहते हांे वह मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में अपना आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते है।उक्त योजना के तहत 05 लाख रू0 बिना ब्याज के ऋण प्राप्त कर रोजगार कर सकते है।उन्होंने कहा कि सभी वर-वधू सेवायोजन पोर्टल पर अपना रजिस्टेशन अवश्य करें। उन्होंने बताया कि जनपद में औद्योगिककरण की आपार सम्भावनाऐंह ैं नई फैक्ट्रियों की स्थापना की जा रही है, सेवायोजन पर रजिस्टेशन होने से इन फैक्ट्रियों में जाॅब पाना आसान होगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद स्तरीय अधिकारियों ने विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी दी है।