वन कर्मीयों ने तीन सखुआ के गुल्ली के साथ दो वन तस्कर को किया गिरफ्तार।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल दो के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के वनकर्मियों ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जटाशंकर वन परिसर से तीन सखुआ के गुल्ली के साथ दो वन तस्कर को मंगलवार की शाम गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि मानसून सीजन में पर्यटन सत्र समाप्ति के उपरांत वन और वन संपदा की सुरक्षा को ले गश्त बढ़ा दी गई है।इसी क्रम में मंगलवार को शाम गश्ति में निकले वनपाल आशीष कुमार के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम को गुप्त सूचना मिली कि कुछ वन तस्कर जटाशंकर वन परिसर में अवैध रूप से सखुआ के खड़े पेड़ का पातन करने के नियत से गए हुए है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए उक्त स्थल की ओर वन कर्मियों ने कुच किया।तभी कुछ वन तस्करों को लकड़ी की गुल्ली लेकर आते देखा गया।जिसे वनकर्मियों के सहयोग से दौड़ा कर पकड़ने का प्रयास किया गया।जिसमें दो वन तस्कर जिसकी पहचान मोचन राम पिता स्वर्गीय सुदर्शन राम ग्राम टीना शेड गंडक कॉलोनी तथा प्रदीप कुमार पिता नारायण राउत ग्राम हॉस्पिटल कॉलोनी के रूप में हुई है,को तीन अदद सखुआ के गुल्ली के साथ पकड़ लिया गया। परंतु मौके से तीन तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए।पकड़े गए वन अपराधियों के निशानदेही पर फरार तस्करों की पहचान की जा रही है।वन्य जीवों के अधिवास को नुकसान पहुंचाने के मामले में वन्य प्राणी अधिनियम के तहत पकड़े गए वन तस्करों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया गया है।