वाल्मीकि नगर थाना का नवागत एसपी ने किया निरीक्षण,दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।वाल्मीकि नगर थाना का बगहा पुलिस जिला के नवागत कप्तान राजेश कुमार सोमवार की दोपहर पहली बार वाल्मीकि नगर थाना का निरीक्षण करने पहुंचे।पुलिस अधीक्षक को वाल्मीकि नगर थाना पहुंचते ही थाना परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर ने सम्मानित किया गया।उसके बाद उन्होंने थाना में मौजूद सभी अधिकारियों और जवानों से मिल कर थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था संधारण में कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया।इस बाबत पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि निरीक्षण

के दौरान थाना परिसर में स्थित भवन आदि का निरीक्षण किया गया है। पुराने कांडों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा गया है।अधिकारियों के पास कार्य भार कम होने से वे विधि व्यवस्था निर्धारण में बेहतर योगदान दे सकेंगे। पंजियों का संधारण करने,लंबित कांडों का निपटारा करने, वारंटियों की धरपकड़ करने ,शराब कारोबारियों पर पैनी निगाह रखने, अजनबी गतिविधियों पर नजर बनाए रखने की ताकीद की गई है। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पब्लिक से संबंध बेहतर बनाए।थाना पर आए फरियादियों की बात को प्रमुखता से सुने। तथा उचित कार्रवाई करें। उन्होंने थाना परिसर और आसपास साफ- सफाई रखने की बात कही है।इस अवसर पर बगहा सर्किल इंस्पेटर संजय कुमार पाठक, वाल्मीकि नगर खाने के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक सरिता कुमारी,ज्योति पुंज,अनिल पासवान,राहुल कुमार सिंह,राजेश कुमार,नेहा कुमारी,नवलेश कुमार सिंह,प्रमोद कुमार,शंकर कुमार,विजय प्रसाद सहित कई पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे।