गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, मुरादाबाद से हरिद्वार को स्पेशल रोडवेज बस सेवा शुरू

गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, मुरादाबाद से हरिद्वार को स्पेशल रोडवेज बस सेवा शुरू

मुरादाबाद में गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज विभाग ने विशेष तैयारी की है। त्योहारों के दौरान हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मुरादाबाद से हरिद्वार के लिए स्पेशल रोडवेज बस सेवा संचालित की जाएगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक अम्बरीन अख्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बसों की उपलब्धता, संचालन व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि यात्रियों की संख्या अपेक्षा से अधिक बढ़ती है तो हरिद्वार रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन भी तत्काल किया जाएगा। रोडवेज विभाग की इस पहल से हजारों श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी और उनकी यात्रा अधिक सुगम व सुरक्षित हो सकेगी।

त्योहारों के मौके पर रोडवेज की यह व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं मानी जा रही है।