पीलीभीत में विधवा महिला और उसकी 2 साल की बच्ची के साथ ससुराल वालों ने मारपीट का घर से निकला, रो रो कर न्याय मांगने पर विवस हुई विधवा महिला। पुलिस द्वारा नहीं सुनी जा रही है फरियाद।

लोकेशन/थाना जहानाबाद, पीलीभीत।
रिपोटर राजेश गुप्ता
मो 9719672920

पीलीभीत में विधवा महिला और उसकी 2 साल की बच्ची के साथ ससुराल वालों ने मारपीट का घर से निकला,
रो रो कर न्याय मांगने पर विवस हुई विधवा महिला।

पुलिस द्वारा नहीं सुनी जा रही है फरियाद।

पीलीभीत जनपद में एक विधवा महिला अपनी 2 साल की बच्ची के साथ पुलिस से न्याय मांग रही है क्योंकि विधवा महिला और उसकी दो वर्ष की बच्ची के साथ उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया है. विधवा महिला लगातार पुलिस से शिकायत कर रही है मगर स्थानीय पुलिस विधवा महिला की शिकायत पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है।पूरा मामला पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम लदपुरा सिरसी से प्रकाश में आया है।
आपको बता दें उपरोक्त पते की रहने वाली नीरज कुमारी पत्नी सुरेश पाल पुत्री राम भरोसे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश और पुलिस अधीक्षक पीलीभीत को लिखित शिकायत पत्र देकर बताया है कि उसकी शादी 4 वर्ष पूर्व सुरेश पाल पुत्र फूलचंद राजपूत निवासी ग्राम लदपुरा सिरसी थाना जहानाबाद पीलीभीत के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ था।नीरज कुमारी के पिता के द्वारा अपनी हैसियत के अनुसार मोटरसाइकिल सहित काफी दान दहेज उपहार स्वरूप दिए गए थे,मगर इससे नीरज कुमारी के ससुर फूलचंद, जेठ बुद्धसेन,परमेश्वरी,प्रेम शंकर जेठानी विमला तथा देवकी खुश नहीं थे और उसके पति को कम दहेज लाने पर भड़काते थे और ₹100000 और मांगने की मांग करवाते थे। नीरज कुमारी ने पति के साथ रहते हुए एक पुत्री को भी जन्म दिया था. शिकायत पत्र में बताया है करीब दो माह पहले नीरज कुमारी अपनी बुआ के घर शादी में गई हुई थी तभी उपरोक्त सभी लोगों ने एक राय होकर प्रार्थना के पति को जहर खिला दिया जिसमें 1.5.2026 को पति की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस के द्वारा नीरज कुमारी के पति का पोस्टमार्टम भी कराया गया था।
अब नीरज कुमारी को उसके ससुराल वाले घर में नहीं रहने दे रहे हैं और मारपीट कर घर से निकाल दिया है नीरज कुमारी पुलिस से शिकायत कर रही है मगर उसकी शिकायत नहीं सुनी जा रही है।
नीरज कुमारी ने उपरोक्त सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।