हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से मिस्त्री सहित 2 की मौत, निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा

श्रीगंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र के सत्यम नगर में निर्माण कार्य के दौरान हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

छत पर सरिया डालते समय हुआ हादसा....

जानकारी के अनुसार मजदूर और मिस्त्री छत पर लोहे का सरिया डाल रहे थे। इसी दौरान सरिया ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन से टकरा गया। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव रखवाए मोर्चरी में....

हादसे की सूचना मिलते ही जवाहरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।