सनसिटी में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर सनसिटी में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 250 से 300 निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का आरंभ श्रीमती सुमन गुप्ता जी के संबोधन से हुआ, जिसमें उन्होंने योग के महत्व, उसके स्वास्थ्य लाभों तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।इसके पश्चात श्रीमती लाज मेहता जी द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई तथा डॉ. पंकज कपूर द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई।इसके उपरांत दीप प्रज्ज्वलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें परिक्रमा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (PRWA) के अध्यक्ष श्री अतुल गर्ग जी, श्री भार्गव जी, वाइस प्रेसिडेंट श्री विवेक गुप्ता जी, श्री राकेश सिंघला जी तथा डॉ. पंकज कपूर जी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में विभिन्न योग शिक्षकों ने प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराया। योग शिक्षकों में श्री विनय महाजन, डॉ. पंकज कपूर, श्री एम.के. गुप्ता, श्री केवल बंसल, श्रीमती पायल, श्रीमती ममता तथा श्रीमती अमिता ने उपस्थित जनसमूह को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया। सभी योग शिक्षकों ने नियमित योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया।योग कार्यक्रम के पश्चात सनसिटी में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का सफल आयोजन भारत विकास परिषद, परिक्रमा शाखा की पूरी टीम द्वारा किया गया, जिसमें श्री अनुज अग्रवाल जी का विशेष एवं भरपूर सहयोग रहा। शिविर में अनेक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में श्री सुरेश मेहता जी, श्री राकेश सिंघला जी तथा श्रीमती नेहा महाजन जी का विशेष सहयोग रहा। आयोजन समिति ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उनका विशेष आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सभी आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। आयोजन के अंत में सभी योग शिक्षकों, स्वयंसेवकों, रक्तदाताओं एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने योग के माध्यम से स्वस्थ, सुखी एवं निरोगी समाज के निर्माण का संकल्प दोहराया तथा रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा का संदेश भी दिया।