पीएम श्री विद्यालय संडावता में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

संडावता। 1पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संडावता में शनिवार को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं पालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग और प्राणायाम का अभ्यास किया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधन में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रहता है। इसके बाद विद्यार्थियों एवं उपस्थितजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के योग दिवस पर प्रसारित लाइव संबोधन को भी सुना।

इस अवसर पर पंचायत सचिव गिरीश सेन, एबीवीपी अध्यक्ष दिलीप प्रजापति, विद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेश कुमार वर्मा, महेंद्र चौहान, संजय तिवारी, वी.एस. राठौर, हरिसिंह राठौर, शिक्षिका दिव्या मालवीय सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ, पालकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से योग और प्राणायाम कर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन का संकल्प लिया। विद्यालय परिवार ने सभी से अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान किया।