डीएम एसपी की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने हेतु पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न, ताजिया की लंबाई 10 फीट से अधिक ना हो,सौहार्द भरे वातावरण में भाईचारे के साथ मिलजुल कर म

लोकेशन पीलीभीत
रिपोर्टर राजेश गुप्ता
मो. 9719672920

डीएम एसपी की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने हेतु पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न,

ताजिया की लंबाई 10 फीट से अधिक ना हो,सौहार्द भरे वातावरण में भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनाये मोहर्रम त्योहार- डीएम ज्ञानेंद्र सिंह

जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मोहर्रम त्योहार को शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के जाने के सम्बन्ध में पीस कमेटी की बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में आये विभिन्न क्षेत्रों के सम्भ्रान्त व्यक्तियों से त्योहार के दृष्टिगत जन समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को उनका त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने सम्भ्रान्त व्यक्तियों से अपील करते हुये कहा कि त्योहार प्रेम एवं भाईचारे के साथ शान्तिपूर्ण वातावरण में मनाऐं। उन्होंने कहा कि बिना कोई नई परम्परा डाले हुये पूर्व की भांति त्यौहार मनाऐं और पुलिस एवं जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। । उन्होंने सभी से अपील करते हुये कहा कि ताजिया 10 फीट से ज्यादा ऊॅचाई का न हो। जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारियों व जिला पंचायतराज अधिकारी को साफ सफाई कराने हेतु निर्देशित किया गया।
उन्होंने कहा कि मुहर्रम आपसी भाईचारे अनुशासन और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। सभी सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तथा जन सहभागिता के माध्यम से पर्व को शान्तिपूर्ण एवं गारिमापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराएं। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया गया निराश्रित पशु किसी भी स्थिति में सड़कों पर विचरण करते हुए न पाए जाएं तथा साफ सफाई की व्यवस्था व सड़क पर गड्ढे भरने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने कहा कि ताज़िया जुलूस में शामिल आयोजक एवं स्वयंसेवक रस्सी लेकर चलें, जिससे जुलूस व्यवस्थित रहे और यातायात व्यवस्था बाधित न हो। उन्होंने निर्देश दिए कि ताज़िया जुलूस में डीजे का प्रयोग न किया जाए तथा सभी जुलूस पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएं।
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्रवार पुराने विवादों एवं संवेदनशील प्रकरणों की समीक्षा कर उनका समय रहते निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पाए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक,मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी सदर, सीओ, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित धर्मगुरू, सम्भ्रान्त व्यक्ति,ताजियेदार व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।