राष्ट्रीय हनुमान दल की टीम के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  उत्तर प्रदेश शासन,लखनऊ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी पीलीभीत को दिया गया। नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना में त्वरित

लोकेशन पीलीभीत रिपोर्टर राजेश गुप्ता मोबाइल नंबर 9719672920

राष्ट्रीय हनुमान दल की टीम के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश शासन,लखनऊ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी पीलीभीत को दिया गया।

नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना में त्वरित कार्रवाई, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई एवं पीड़ित परिवार को सुरक्षा व मुआवजा दिलाने की माँग।

मांगे पूरी न होने पर एक माह के बाद होगा आंदोलन/ अमित गुप्ता राष्ट्रीय हनुमान दल जिला अध्यक्ष


पीलीभीत जनपद में राष्ट्रीय हनुमान दल के द्वारा अत्यंत दुख और आक्रोश के साथ पीलीभीत में घटित एक 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से इस कृत्य से संपूर्ण समाज आहत है और जनमानस में भारी रोष व्याप्त है। इस संबंध में एक ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी उत्तर प्रदेश शासन संबोधित जिला अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को दिया गया है.राष्ट्रीय हनुमान दल की टीम के द्वारा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने हेतु राष्ट्रीय हनुमान दल के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए विवेचना में प्रकाश में आए सभी दोषियों के विरुद्ध 15 दिन के अंदर आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए।फास्ट ट्रैक सुनवाई अभियोजन विभाग द्वारा मुकदमे की प्रभावी पैरवी कराकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में त्वरित निस्तारण कराया जाए और दोषियों को कठोरतम दंड दिलाया जाए।पीड़ित की सुरक्षा जब तक मुकदमा विचाराधीन है,पीड़ित परिवार को पूर्ण पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।संपत्ति पर कार्रवाई*: यदि जांच में दोष सिद्ध हो, तो आरोपी की अवैध संपत्ति पर नियमानुसार बुलडोजर कार्रवाई की जाए।सह-आरोपियों पर केस*: घटना में संलिप्त अन्य सभी व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाए।आर्थिक सहायता*: पीड़ित बच्ची के इलाज व पुनर्वास हेतु सरकार द्वारा 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।रोजगार*: पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी संविदा/सेवा में नौकरी दी जाए।सरकारी योजना*: केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से परिवार को जोड़ा जाये।
इसके अलावा धरना प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय हनुमान दल के जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता के द्वारा प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा गया है उक्त मांगों पर यदि 1 माह के अंदर ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो राष्ट्रीय हनुमान दल लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।