पीलीभीत में राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना एवं राष्ट्रीय हनुमान दल के पदाधिकारियों ने दुष्कर्मी उमर को जल्द सख्त सजा दिलाने एवं पीड़िता को सहायता पहुंचाने के संबंध में किया धरना प्रदर्शन, शमशान भ

लोकेशन पीलीभीत
रिपोटर राजेश गुप्ता
मोबाइल 9719672920


पीलीभीत में राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना एवं हनुमान दल के पदाधिकारियों ने दुष्कर्मी उमर को जल्द सख्त सजा दिलाने एवं पीड़िता को सहायता पहुंचाने के संबंध में किया धरना प्रदर्शन,

शमशान भूमि का सौंदर्य करण एवं दसवां स्थल बनवाने के संबंध में दिया गया ज्ञापन।

पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में 9 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले मुस्लिम समुदाय के मोहम्मद उमर को सख्त सजा दिलाने अथवा पीड़ित पक्ष को जल्द सहायता पहुंचाने के संबंध में हनुमान दल एवं ए विभिन्न हिंदू संगठनों के द्वारा धरना प्रदर्शन शहर पीलीभीत के गौहनिया चौराहे पर रखा गया,जिसमें राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना की पीलीभीत टीम को भी आमंत्रित किया गया और पीलीभीत टीम अपने तमाम साथियों के साथ इस धरना प्रदर्शन में शामिल हुई।इस धरना प्रदर्शन के माध्यम से पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की गई है।इस धरना प्रदर्शन में राष्ट्रीय हिन्दू शेर सेना की पीलीभीत टीम के पदाधिकारी अथवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसके अलावा राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना की टीम और ग्राम सिया वाड़ी पट्टी के स्थानीय लोगों द्वारा जिला अधिकारी कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन दिया गया,यह ज्ञापन सिया बाड़ी पट्टी के श्मशान भूमि में सौंदर्य करण, अथवा दशवां स्थल बनबाने हेतु दिया गया है,ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के पदाधिकारी,कार्यकर्ता अथवा गांव के स्थानीय लोग उपस्थित रहे हैं।