स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ

पाली सिटी क्रीड़ा भारती पाली के तत्वावधान में स्वस्थ वृद्धावस्था एवं निरोग जीवन के उद्देश्य से पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ मंगलवार को महादेव बगेची राजेन्द्र नगर में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों एवं योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर के प्रथम दिवस योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को प्राणायाम सूक्ष्म व्यायाम एवं विभिन्न योगासन का अभ्यास करवाया तथा नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला।वक्ताओं ने कहा कि योग शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है तथा बढ़ती आयु में इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है।आयोजकों ने बताया कि यह योग शिविर आगामी पांच दिनों तक प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक महादेव बगेची, राजेन्द्र नगर में आयोजित किया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य संवर्धन तनाव मुक्ति एवं सक्रिय जीवनशैली से संबंधित उपयोगी जानकारी भी प्रदान की जाएगी।डॉ विजय वर्मा संदीप जैन कोमल जैन कमल तिवारी सोहनलाल शर्मा भंवर लाल चौधरी छोगाराम देवासी संजय कुमार वीरेंद्र सिंह चौहान प्रशांत शर्मा अजय वैष्णवक्रीड़ा भारती पाली ने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में योग शिविर में भाग लेकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन की दिशा में कदम बढ़ाने का आह्वान किया।