ब्राम्हण सेवा समिति की अध्यक्ष बनी मीना शर्मा सर्व सम्मति से हुआ चयन, संगीता को भी जिम्मेदारी

रायगढ़। ब्राम्हण समाज की महिला प्रकोष्ठ में संगठन के स्तर पर बदलाव हुआ है। जिसमें मीना मनोज शर्मा को सर्व सम्मति से ब्राम्हण सेवा समिति महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष चुना गया है। समिति की पूर्व अध्यक्षा ने बताया कि आगामी आने वाले सत्र के लिए विप्र महिलाओं की बैठक भगवान परशुराम मंदिर में आहूत की गई थी। जिसमें समाज की 100 से अधिक महिलाओं ने बैठक में शिरकत की। बातचीत के दौरान चुनाव न करवा कर सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुनने का निर्णय लिया गया। वर्षों से ब्राम्हण समाज मे सक्रिय एवं सबकी चहेती मीना मनोज शर्मा को 1 आवाज में अध्यक्ष बनाये जाने का निर्णय लिया गया। मीना शर्मा के साथ-साथ संगीता कैलाश शर्मा को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया।नव नियुक्त अध्यक्ष मीना शर्मा व संगीता शर्मा ने समाज की बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद लिया। मीना शर्मा ने कहा कि सबको साथ लेकर सर्व समाज के लिए हित में कार्य करेंगे। जल्द ही पूरी कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। बैठक के दौरान श्रीमती संतोष शर्मा, पूर्व अध्यक्षा द्वय रमा शर्मा, मीरा शर्मा एवं शताधीक महिलाएं मौजूद थी।