सदर थाना क्षेत्र में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, पंजाब का बदमाश घायल

श्रीगंगानगर जिले के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस और पंजाब निवासी कुख्यात बदमाश शकील अंसारी के बीच मुठभेड़ हो गई। नाथांवाली के पास हुई कार्रवाई में हुई फायरिंग के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।

नाथांवाली के पास हुई मुठभेड़....
पुलिस के अनुसार बदमाश को रोकने के प्रयास के दौरान दोनों ओर से फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में शकील अंसारी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तुरंत हिरासत में लेकर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था....
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हरीशंकर शर्मा सहित जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा के मद्देनजर घटनास्थल और जिला अस्पताल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि एसपी हरीशंकर शर्मा के कार्यभार संभालने के बाद पुलिस और अपराधियों के बीच यह तीसरी बड़ी मुठभेड़ है।