राजेन्द्र नगर रायका ढाणी में अधिकमास परिक्रमा का भव्य आयोजन

राजेन्द्र नगर रायका ढाणी में अधिकमास परिक्रमा का भव्य आयोजन

पाली सिटी राजेन्द्र नगर रायका ढाणी क्षेत्र में अधिकमास के पावन अवसर पर भव्य परिक्रमा का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं द्वारा जयकारों और भजन-कीर्तन के साथ परिक्रमा संपन्न की गई।इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। आई माता वडेर में प्रसाद वितरण किया गया वहीं गोगाजी मंदिर में भी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। परिक्रमा मार्ग पर स्थित विभिन्न दुकानदारों द्वारा भी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा कार्य किया गया।राजेन्द्र नगर स्थित महादेव बगीची में केले के प्रसाद का वितरण किया गया। राधा-कृष्ण मंदिर एवं खाटू श्याम मंदिर में भी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था रही। वहीं महिला थाना के पास प्रजापत समाज द्वारा भी प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं की सेवा की गई।आयोजन के दौरान क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने अधिकमास के महत्व को बताते हुए धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। स्थानीय नागरिकों एवं आयोजन समिति के सहयोग से कार्यक्रम लखोटीया गार्डन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ