33 केवी में मेंटनेंस को लेकर सुबह 8 से 12 बजे तक बिजली रहेगी बाधित, कल से तीन दिनों तक रुलाएगी बिजली

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कौरपोरेशन लिमिटेड के सब स्टेशन बगहा के तत्वाधान में वाल्मीकि नगर पावर सब स्टेशन से 33 केवी में मेंटेनेश कार्य को लेकर कल बुधवार से शुक्रवार तक सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूर्ण रूप से बिजली बाधित रहेगी।इस बात की पुष्टि करते हुए बिजली विभाग वाल्मीकि नगर के कनीय अभियंता डब्ल्यू महतो ने बताया कि 33 केवी में लोड पाॅवर को लेकर मेंटनेंस कार्य किया जाएगा।जिससे वाल्मीकि नगर,नौरंगिया और लौकरिया के क्षेत्र में सुबह से लेकर दोपहर तक बिजली की आपूर्ति ठप रहेगी।क्योंकि पर रहे भीषण गर्मी को देखते हुए आम लोगों को विशेष परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े दोपहर के बाद बिजली को सुचारू रूप से शुरू कर दिया जाएगा।क्षेत्र लंबा होने के कारण इस कार्य को तीन दिनों में पूरा किया जा सकेगा।उन्होंने सभी जनता से अपील की है, कि पावर कट से पैनिक होने की जरूरत नहीं है। तीन दिनों के बाद पुनः सुचारू रूप से बिजली की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।