पीलीभीत में ईंट भट्टे पर कच्ची ईंट बनाने के एवज में ठेकेदार से फ्रॉड लेबर ने कई लाखों की ठगी,ईंट भट्टा पर मजदूरी का कार्य करने वाली फ्राड संगठित गिरोह लेवर ने ठेकेदार से लाखों ठगे।थाना अमरिया

लोकेशन/अमरिया
जिला पीलीभीत
रिपोर्टर /राजेश गुप्ता
मो 9719672920

पीलीभीत में ईंट भट्टे पर कच्ची ईंट बनाने के एवज में ठेकेदार से फ्रॉड लेबर ने कई लाखों की ठगी।


ईंट भट्टा पर मजदूरी का कार्य करने वाली फ्राड संगठित गिरोह लेवर ने ठेकेदार से लाखों ठगे।

अशफाक अली पुत्र शाहिद अली,सरताज अली पुत्र अशफाक अली,सनकी उर्फ़ खुर्शीद बेगम पत्नी अशफाक अली,फरियाद अली पुत्र नथथू शाह,फैयाज शाह निवासी गण ग्राम कैचू टांडा थाना अमरिया जिला पीलीभीत पर ठेकेदार का 615000 मजदूरी के नाम पर हड़पने का आरोप लगा है।

ठेकेदार के द्वारा अपना रुपया वापस मांगने पर लेवर द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप।

पीड़ित ठेकेदार सलीम पुत्र इदरीश निवासी ग्राम भिखारीपुर थाना सुनगढ़ी जिला पीलीभीत ने पीलीभीत पुलिस अधीक्षकसुकीर्ति माधव को शिकायत पत्र देकर धोखाधड़ी कर लाखों रुपया मजदूरी के नाम पर लेने वाली आरोपित लेबर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

आपको बता दे तहसील अमरिया क्षेत्र के ग्राम कैचू टांडा में धोखाधड़ी कर ईंट भट्टा एवं ठेकेदारों से मजदूरी के नाम पर मोटी रकम लेकर काम ना करने तथा पैसे मांगने पर झूठे मुकदमों में फसाने का एक गिरोह सक्रिय है।

यह गिरोह लगातार सीधे-साधे ठेकेदारों एवं ईंट भट्टा मालिकों से धोखाधड़ी कर काम करने के नाम पर मोटी रकम ले रहे हैं और काम पर नहीं जाते हैं।