ट्रैक्टर से दबा कर मारने के प्रयास मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।थाना क्षेत्र के शिवनाहा गाँव निवासी गिरजा देवी पति कृष्णा साह ने वाल्मीकि नगर थाना में आवेदन दे कर अपने पुत्र नंदलाल कुमार उम्र लगभग 18 वर्ष को धंगडहिया गांव निवासी श्याम बदन साह द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली से दबा कर जान से मारने के प्रयास करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।उसने अपने आवेदन में लिखा है,कि 3 जून की दोपहर लगभग 12 बजे दिन में चम्पापुर से सटे भीमसेनवा पुल के समीप श्याम बदन साह,प्रभु उरांव,मिट्टी लोडर सुनील प्रसाद व उसका चालक उपेंद्र उरांव और अन्य लोग मिट्टी लोड कर रहे थे।तभी पूर्व के विवाद को लेकर श्याम बदन साह मेरे पुत्र नंदलाल के साथ उलझते हुए गाली गलौज करने लगे। मना करने पर जान से मारने के नियत से अपने निजी ट्रैक्टर ब्लू रंग का सोनालिका जिस पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं है,के ट्रॉली से दाब दिया।जिससे मेरे पुत्र को अंदरूनी और बाहरी गंभीर चोट आई है।शरीर से निकल रहे खून को श्याम बदन पानी से धो कर मरनाशन अवस्था में छोड़ कर भाग गया।इसकी सूचना सुनील कुमार द्वारा दिया।सूचना पर मेरे पति दो लोग दिनेश साह और सुनील कुमार के द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर जख्मी अवस्था में पड़े मेरे पुत्र को इलाज के लिए हर्नाटांड़ निजी क्लीनिक में ले जाया गया।जहां गंभीर स्थिति को देखते डॉक्टर द्वारा रेफर कर दिया गया।उसके बाद मरीज को ले कर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बेहतर उपचार हेतु ले जाया गया।जहां उसका इलाज चल रहा है।परन्तु अभी भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पीड़ित मां ने यह भी लिखा है कि श्याम बदन द्वारा पूर्व में भी जान से मारने की धमकी दी गई थी।इलाज करवाने के कारण आवेदन देने में देरी हुई है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में थाना कांड संख्या 90/26 दर्ज करते हुए मामले में अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।