कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, बरेली-मथुरा के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, बरेली-मथुरा के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

बरेली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने विशेष व्यवस्था की है। रेलवे प्रशासन ने 8, 9 और 10 जून 2026 को बरेली जंक्शन-मथुरा जंक्शन-बरेली जंक्शन परीक्षा स्पेशल ट्रेन (05309/05310) चलाने का निर्णय लिया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए यह विशेष ट्रेन संचालित की जाएगी, जिससे परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और वापस लौटने में सुविधा मिलेगी।

सुबह बरेली से मथुरा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

05309 परीक्षा स्पेशल बरेली जंक्शन से सुबह 4:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बदायूं, उझानी, सोरों शूकर क्षेत्र, कासगंज, सिकंदरा राव, हाथरस सिटी और मथुरा छावनी होते हुए सुबह 8:45 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी।

दोपहर में मथुरा से बरेली वापसी

वापसी में 05310 परीक्षा स्पेशल मथुरा जंक्शन से दोपहर 1:10 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए शाम 5:50 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय की जानकारी प्राप्त कर लें तथा समय से स्टेशन पहुंचकर यात्रा करें।