जंगल सफारी के दौरान पर्यटक को दिखा बाघ, पर्यटक हुए रोमांचित। 

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

भारत - नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वींटीआर) में जंगल सफारी के दौरान आसानी से हो रहे वन्य जीव के दीदार के कारण वीटीआर स्वदेशी तथा विदेशी पर्यटकों के बीच आकर्षण का केन्द्र बन गया है। इसी क्रम में शनिवार की सुबह में मोतिहारी से आए से आए आठ सदस्यीय पर्यटकों के समूह ने जंगल सफारी के दौरान तेंदुआ, भालू के साथ जंगल का राजा बंगाल टाइगर का दीदार किया। जंगल सफारी के दौरान बाघ के दीदार ने पर्यटकों के रोमांच को चरम पर पहुँचा दिया। मोतिहारी निवासी चंदन कुमार ने बताया कि वीटीआर भ्रमण के लिए वो लोग पहले भी कई बार वाल्मीकिनगर आ चुके है। लेकिन यह पहला मौका है कि जंगल सफारी के दौरान बाघ का दीदार हुआ है। इसके पहले वो लोग जंगल सफारी के दौरान भालू, जंगली सुअर आदि वन्य जीवों का दीदार किए थे। लेकिन इस बार का वाल्मीकि नगर का ट्रिप यादगार बन गया। क्योंकि इस बार बाघ के साथ ही तेंदुआ, भालू, हिरण, जंगली सुअर आदि अन्य वन्य जीवों को देखने का अवसर एक साथ ही मिल गया। वहीं राजीव कुमार ने बताया कि वाल्मीकि नगर के इस ट्रिप की जानकारी वो अपने सभी दोस्तों तथा सगे संबंधियों को देंगे।वहीं अभिनव कुमार ने बताया कि वो तो पहली बार वाल्मीकि नगर आए हैं। हमें�
वीटीआर के वन क्षेत्र की प्राकृतिक खूबसूरती बहुत ही सुन्दर लगा। जंगल सफारी के लिए वन क्षेत्र में पहुंचने के साथ ही सबसे पहले तेंदुआ दिखाई दिया। उसके और आगे बढ़ने पर भालू, हिरण और जंगली सुअर दिखा। जैसे ही हमारी सफारी जीप बरुआ पहाड़ी पर पहुंचा वहां झाड़ी में छिपा बाघ दिखाई दे दिया। जिसे देख हम सभी लोग काफी रोमांचित हुए। अगले हफ्ते वो अपने पूरे परिवार के साथ वीटीआर भ्रमण के लिए वाल्मीकि नगर फिर से आएंगे।पर्यटक �ने बताया कि हमारी ख्वाइस थी कि जंगल सफारी के दौरान बाघ का दीदार हो जाए। और मेरी यह ख्वाइस पूरी हो गई। जंगल में बाघ को देखना का अनुभव उनलोगो के जीवन का सबसे यादगार पल भी बन गया।वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र पदाधिकारी सत्यम कुमार ने बताया कि वीटीआर में लगातार बढ़ रही साइटिंग वन्य जीव संरक्षण की सफलता का संकेत है। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है।वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में स्वदेशी तथा विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होने से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की पहचान मजबूत हो रही है।