पचोर में 4 जून को भव्य झण्डा आगमन एवं भंडारा आयोजित 

पचोर :- भोजपुरिया हनुमान झण्डा मंडली पचोर के तत्वावधान में भोजपुरिया हनुमान मंदिर, पचोर में झण्डा आगमन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह धार्मिक कार्यक्रम 4 जून 2026, गुरुवार को आयोजित हुआ। जिसमें आसपास के क्षेत्र से 54 मंडलीय आई थी।

आयोजकों के अनुसार झण्डा आगमन कार्यक्रम शाम 7 बजे से प्रारंभ होकर श्रद्धालुओं के आगमन तक जारी रहा। इस अवसर पर क्षेत्र की विभिन्न झण्डा एवं कीर्तन मंडलियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन तथा प्रसादी वितरण की गई।

कार्यक्रम का आयोजन भोजपुरिया हनुमान मंदिर, पचोर, तहसील पचोर, जिला राजगढ़ (म.प्र.) में किया गया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की थी।

स्वागतकर्ता: समस्त नगरवासी पचोर

आयोजक: श्री भोजपुरिया हनुमान झण्डा मंडली, पचोर।