डीएम व अन्य अधिकारीयों ने भारत-नेपाल सीमा का किया निरीक्षण।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

प्रखंड बगहा 2 के वाल्मीकि नगर स्थित भारत-नेपाल सीमा से सटे सुस्ता वर्किंग बाउंड्री सेमल ट्री के समीप भारतीय सीमा का निरीक्षण करने पश्चिमी चंपारण बेतिया के जिलाधिकारी जिलाधिकारी तरनजोत सिंह बुधवार को पहुंचे।उनके साथ एसएसबी 21 वी वाहिनी के कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत,बगहा पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल,बगहा अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी,बगहा डीएसपी निहार भूषण,वन प्रमंडल 2 के डीएफओ विकास अहलावत, ए सी एफ सत्यम कुमार,एसएसबी 21 वी वाहिनी द्वितीय सेनानायक सुरेश शर्मा,21 वीं वाहिनी के उप कमांडेंट विकास कुमार,सहायक कमांडेंट रमपुरवा सीमा चौकी पर तैनात सहायक कमांडेंट अवधेश प्रसाद, प्रखंड बगहा 2 के अंचलाधिकारी वसीम अकरम,वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर सत्यम कुमार, वाल्मीकि नगर इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार समेत अन्य वन विभाग,एसएसबी एवं बिहार पुलिस के अधिकारीयों के साथ समीक्षा बैठक किया गया।इस बाबत जानकारी देते हुए जिलाधिकारी रतनजोत सिंह ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण किया गया है।इसी क्रम में सुस्ता स्थित सेमल ट्री नो मैन्स लैंड सीमा क्षेत्र में पहुंच कर वहां के स्थलों का निरीक्षण किया।साथ ही एसएसबी,पुलिस अधीक्षक,अनुमंडल पदाधिकारी, वन विभाग,अंचलाधिकारी सहित अधिकारियों के साथ सीमा से संबंधित समीक्षा बैठक की गई है।