दो पक्षों में हुई मारपीट मारपीट व गाली-गलौज मामले को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज।

वाल्मीकि नगर से अभिमन्यु कुमार गुप्ता की रिपोर्ट।

थाना क्षेत्र के सेमरी डीह गांव निवासी अंगद कुमार ने वाल्मीकि नगर थाने में आवेदन देकर टेंपो में सवारी बैठाने के मामले को लेकर अपने गांव के पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट करने, गाली गलौज करने रुपया छीन लेने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।उसने अपने आवेदन में कहा है, कि 30 मई की रात को जब वह अपने घर आ रहा था। तभी रामकिशन बीन ,मंगल बीन, भरत बीन, श्याम बीन, और रामाशीष बीन द्वारा टेंपो से खींचकर लाठी डंडा से मारपीट किया गया।और पॉकेट से 900 रूपए निकाल लिया गया। वही दुसरे पक्ष द्वारा भी आवेदन देकर वाल्मीकि नगर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। दुसरे पक्ष के मंगल निषाद ने थाने में आवेदन देकर पांच लोगों के विरुद्ध उसके तथा उसके पतोहु सरोज के साथ गाली गलौज करने, मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। उसने अपने आवेदन में लिखा है,कि वह अपना टेंपू लेकर जगलहवा टोला सेमरी डीह गया था। तो अंगद निषाद, प्रदुम्न निषाद, सुनील निषाद, और विक्रम निषाद ने उसके साथ गांव में टेंपू लेकर आने को लेकर गाली गलौज किया।30 मई को बगहा में राम किशुन निषाद ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया।जब उसकी गर्भवती बहु सरोज बचाने आई तो सुनील और अंगद निषाद ने उसके पेट पर काफी मारा। जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। उसका इलाज हर्नाटांड में जारी है। पीड़ित ने आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।इस बाबत पूछे जाने पर वाल्मीकि नगर थाना इंस्पेक्टर सह अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर थाना कांड संख्या 84/26 एवं 85/26 दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।