अंबेडकर पार्क की सुरक्षा व जीर्णोद्धार को लेकर समिति का प्रदर्शन, डीएम व नगर पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

अंबेडकर पार्क की सुरक्षा व जीर्णोद्धार को लेकर समिति का प्रदर्शन, डीएम व नगर पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

#हरदोई
.
हरदोई में ?बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति? के तत्वावधान में आज बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर अंबेडकर पार्क के समीप चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल बंद कराने की मांग की।

समिति उपाध्यक्ष अरुणेंदु गौतम ने बताया कि निरीक्षण भवन, लोक निर्माण विभाग परिसर में स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब के विचारों का प्रतीक स्थल है।

समिति महामंत्री शिव शंकर ने कहा कि पार्क के बायीं ओर नींव खोदकर कराए जा रहे निर्माण कार्य से जनमानस में भारी असंतोष और रोष व्याप्त है।

वहीं उपाध्यक्ष मुंशीलाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह निर्माण कार्य पार्क की सुरक्षा, भव्यता, सौंदर्य एवं भविष्य के विस्तार के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है।


📌 ज्ञापन में प्रमुख मांगें:

1. पार्क के बगल में चल रहे निर्माण व खुदाई कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाए।

2. संबंधित भूमि को सभी प्रकार के निर्माण से मुक्त कर पार्क हेतु सुरक्षित किया जाए।

3. पार्क का उसकी गरिमा के अनुरूप व्यापक जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण कराया जाए।

*आंदोलन की चेतावनी*

समिति पदाधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि प्रशासन ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए अवैध निर्माण को तुरंत नहीं रोका, तो संगठन एवं स्थानीय जनता बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

इस दौरान समिति के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से लालता प्रसाद, सिद्धार्थ कुमार, हरी श्याम गौतम, दीपांकर सिंह गौतम, मनोज कुमार, रजनीश कुमार गौतम, अवनीश कुमार पिंटू (मीडिया प्रभारी), इंजीनियर मुकेश कुमार, सुनील कुमार मानव, शारदा बौद्ध, अनीश कुमार गौतम, शिवलाल वर्मा, तारक चंद्र, अजातशत्रु, मुनेंद्र कुमार गौतम, अमित कुमार, कपिल कुमार, अमर सिंह, अजय कुमार, चंद्रेश गौतम, महेश कुमार, प्रदीप कुमार गौतम, सुभाष चंद्र, सर्वेश जनसेवा, मनोज जनसेवा, अंबिका प्रसाद, ज्ञान प्रकाश गौतम, असुर सेन, रिंकू भारती सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।