पीलीभीत में 4 दिन से लापता शिक्षक महेंद्र मौर्य का पुलिस ने पैनल की निगरानी में कराया पोस्टमार्टम। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का  कारण स्पष्ट नहीं। बिसरा प्रिजर्व किया गया।

लोकेशन/थाना जहानाबाद पीलीभीत।
रिपोर्टर/ राजेश गुप्ता

पीलीभीत में 4 दिन से लापता शिक्षक महेंद्र मौर्य का पुलिस ने पैनल की निगरानी में कराया पोस्टमार्टम।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं।
बिसरा प्रिजर्व किया गया।

आपको बता दें सोमवार को प्राइवेट शिक्षक महेंद्र मौर्य अपने घर निजाम डांडी से धान की पौध लाने के लिए घर से कहकर पीलीभीत के लिए गए थे,और तभी महेंद्र मौर्य लापता हो गया,बृहस्पतिवार को लगभग 2:00 बजे के समय पुलिस को सूचना मिली की थाना जहानाबाद क्षेत्र के रमपुरा मिश्र और हैदरगंज गांव के बीच में अटा परसुआ पुल के पास खेतों में लापता महेंद्र मौर्य का शव पड़ा हुआ है.मौके पर पहुंचकर पुलिस के द्वारा शव पोस्टमार्टम को भेजा गया था. पोस्टमार्टम पैनल की निगरानी में कराया गया है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है,मृत्यु की वजह जानने के लिए बिसरा प्रिजर्व किया गया है।